एनडीए(NDA) में  हाइट(Height) कितनी होनी चाहिए?

एनडीए में भर्ती होने के लिए लड़को की न्यूनतम हाइट 157 सेमी (1.57 मीटर) होनी चाहिए और लड़कियों की न्यूनतम हाइट 152 सेमी (1.52 मीटर) होनी चाहिए।

एनडीए(NDA) में  हाइट(Height)
एनडीए में लड़के और लड़कियों की न्यूनतम हाइट

लेकिन आपको पता है कि एनडीए परीक्षा के द्वारा तीन ब्रांच में भर्ती होती है: एयरफोर्स, नेवी और आर्मी। इन तीनों ब्रांच में भर्ती होने के लिए अलग-अलग हाइट की जरूरत होती है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी लड़के की हाइट 157 सेंटीमीटर है तो वह केवल आर्मी और नेवी में ही भर्ती हो सकता है वह एयरफोर्स में भर्ती नहीं हो सकता है क्योंकि एयरफोर्स में भर्ती होने के लिए न्यूनतम हाइट 162.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 

इसलिए आप नीचे दिए गए टेबल की मदद से समझ सकते हैं कि आपको किस ब्रांच के लिए लड़के और लड़कियों की हाइट क्या होनी चाहिए।

ब्राँचMale (Height)Female (Height)
Airforce फ्लाइंग ब्रांच162.5 सेमी162.5 सेमी
Airforce ग्राउंड ड्यूटी157.5 सेमी152 सेमी
Navy के लिए157 सेमी152 सेमी
ARMY के लिए157 सेमी157 सेमी
एनडीए में लड़को और लड़कियों की हाइट

AirForce के लिए हाइट(Height)

एयरफोर्स में भी अलग से दो कैटेगरी में भर्ती होती है पहला फ्लाइंग ब्रांच और दूसरा ग्राउंड ड्यूटी

फ्लाइंग ब्रांच में भर्ती होने के लिए आपकी हाइट ज्यादा होनी चाहिए और जबकि ग्राउंड ड्यूटी में अगर आपकी हाइट कम भी है तो भी आप भर्ती हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि किस कैटेगरी के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए।

एनडीए में Airforce के फ्लाइंग ब्रांच के लिए लड़के और लड़कियों दोनों के लिए हाइट(Height) 162.5 सेमी होनी चाहिए।

एनडीए में Airforce के ग्राउंड ड्यूटी के लिए लड़के और लड़कियों दोनों की हाइट अलग-अलग होती है।

  • Male कैंडिडेट के लिए हाइट 157.5 सेमी होनी चाहिए।
  • Female कैंडिडेट के लिए हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।

Navy के लिए हाइट(Height)

एनडीए में Navy के लिए लड़के और लड़कियों दोनों की हाइट अलग-अलग होती है।

  • Male कैंडिडेट के लिए हाइट 157 सेमी होनी चाहिए।
  • Female कैंडिडेट के लिए हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।

ARMY के लिए हाइट(Height)

एनडीए में ARMY के लिए लड़के और लड़कियों दोनों के लिए हाइट(Height) 157 सेमी होनी चाहिए।

Note: अगर आप एनडीए की परीक्षा 18 साल से कम की उम्र में दे रहे हैं, तो आपको आर्मी में हाइट में 2 सेंटीमीटर की छूट मिलती है। मतलब जिन कैंडिडेट की उम्र 18 साल से कम होगी, उनको हाइट में 2 सेंटीमीटर की छूट दी जाती है।

Video Guide

Nda height video guide

Leave a Comment